कोरबा

निगम का विशेष सम्मिलन बुधवार 29 अप्रैल को

कोरबा (ट्रैक सिटी) नगर पालिक निगम कोरबा का विशेष सम्मिलन बुधवार 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार रामपुर कोरबा में आयोजित किया गया है। निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की उपस्थिति में आयोजित उक्त विशेष सम्मिलन में महिला सशक्तीकरण हेतु संचालित जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम की महत्ता पर विशेष चर्चा की जाएगी तथा सदन द्वारा संकल्प पारित किया जाएगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button