Korba

निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी 28 नवंबर को।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नगर सैनिकों के पुराने वर्दियां, कार्यालय के अन्य अप्रयोज्य सामानों की नीलामी 28 नवंबर को जिला सेनानी कार्यालय नगरसेना कोरबा में होगी। यह नीलामी होमगार्ड लाईन रजगामार रोड कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी। नगरसेना के कोरबा कार्यालय द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों की नीलामी ‘लाट में, जैसी है जहां है जितनी है‘ आधार पर की जायेगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

निष्प्रयोज्य घोषित सामग्रियों में नगरसेना के जवानों की वर्दी सामग्री यथा फुलपेंट, कमीज, टोपी, टोपी बैज, कंधा बैज, जूते, मोजे, कंबल, दरी, जर्सी, अंगोला, शर्ट, बेल्ट, बेल्ट लेदर, मच्छरदानी, बरसाती, ग्राउण्ड सीट, व्हिसील, थाली, गिलास, बुट ब्रश, पंखा, सबमर्शिबल मोटर एवं अन्य अनुपयोगी सामग्री शामिल है।

पूरे निष्प्रयोज्य सामान की एक साथ नीलामी होगी। इच्छुक क्रेता नीलामी तिथि से एक दिन पहले तक कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना कोरबा में आकर सामग्रियों का अवलोकन कर सकते हैं। प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने के पूर्व राशि एक हजार मात्र प्रतिभूति के रूप में जमा करना अनिवार्य है। जिन खरीददार की बोली स्वीकार नहीं होगी उन खरीददारों की जमा राशि वापस कर दी जायेगी। खरीदार की उच्चतम बोली पर्यवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार किये जाने पर बोली की राशि जमा कर उसी दिन संपूर्ण सामग्रियों को उठाना होगा। नीलामी बोली की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति का अधिकार नीलामी कमेटी का होगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button