Korba

पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ीयों का किया गया सम्मान।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कोरबा जिले के पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ीयों को आज जिला प्रशासन के निर्देशानुसार तामेश्वर उपाध्याय जी जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने तुलसी मानिकपुर पिता स्व नयनदास मानिकपुरी नेटबाल बालिका 19वर्ष शा उमावि विद्या. पी डब्ल्यू डी रामपुर कोरबा ने 67वीं राष्ट्रीय खेल रेवारी हरियाणा में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रांज मेंडल, कु झिलमिल ठाकुर पिता स्व राजेन्द्र सिंह ठाकुर शा पू मां शा पी डब्ल्यू डी रामपुर कोरबा ने नेटबाल बालिका 14वर्ष 68वीं राष्ट्रीय खेल कोरबा छत्तीसगढ़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा कु . पूर्वी कंवर पिता राम लखन कंवर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल कोरबा ने ताइक्वांडो बालिका 14वर्ष में 68वीं राष्ट्रीय खेल विदिशा मध्य प्रदेश से प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया एवं वेदांत कश्यप पिता श्री नरेश कश्यप डीपीएस बालको नगर ने ताइक्वांडो 14वर्ष बालक वर्ग में 68 वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता विदिशा मध्य प्रदेश से तृतीय स्थान ब्रांज मेंडल प्राप्त किया। जिन्हें छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर के द्वारा कु तुलसी मानिकपुरी को 10000 , कु. झिलमिल ठाकुर को 21000 , पूर्वी कंवर 21000 , वेदांत कश्यप को 10000 का बैंक ड्राफ्ट जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के द्वारा प्रदान किया। श्री उपाध्याय ने कहा इस प्रकार से खेलो में भाग लेकर जिला एवं राज्य का नाम रोशन करते रहे।

इस अवसर पर के आर टंडन सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, सनत कालेलकर , शिव कुमार कंवर व्यायाम शिक्षक एवं पूजा गुप्ता क्रीड़ा शाखा लिपीक तथा उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे । पदक विजेता खिलाड़ियों ने राज्य शासन द्वारा बैंक ड्राफ्ट प्राप्त कर खुशी से जाहिर किए।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button