Korba

पुलिस अधिकारियों ने वृद्धजनों संग दीपावली पर्व की बांटी खुशियां।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के सर्वमंगला मंदिर स्थित प्रशांत वृद्धाश्रम में पुलिस अधिकारियों ने वृद्धों संग दीपावली पर्व की खुशियां बांटी । इस अवसर पर दर्री नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक, कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी और सर्वमंगला चौकी प्रभारी एएसआई विभव तिवारी ने वृद्धजनों को उपहार दिए, उनके साथ भोजन किया और पटाखे फोड़े। जिससे बाद उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशियों की मुस्कान बिखर आई।

सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि ये सभी उनके परिवार का हिस्सा है, जब भी कोई त्यौहार मनाने का समय आता है तो सबसे पहले इनके साथ ही मनाते है। साथ ही यह भी प्रयास करते हैं कि उनके सुख दुख में हमेशा खड़े रहे। हमारे अधिकारियों का भी ऐसा मानना है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button