महासमुंद

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर बोरे बासी भोज का आयोजन

ट्रैक सिटी न्यूज़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अपने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ आज 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे-बासी भोज में बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रमिकों के परिश्रम से देश को ऊर्जा और देश के विकास को रफ्तार मिलती है। हम ऐसे मेहनतकश मजदूरों श्रमिकों का सम्मान करते हैं और श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आमनागरिको से अपील करते हैं कि वे श्रमिकों के सम्मान के लिए आज श्रमिक दिवस में छत्तीसगढ़ के खान-पान, आहार से जुड़े बोरे-बासी को खाएं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस दिन किसान, मेहनतकश मजदूरों और श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खा रहे हैं, आमनागरिको को भी चाहिए कि विटामिन और स्वाद से भरे बोरेबासी को अच्छे सेहत के लिए खाएं।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!