कोरबा

पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में टहल रहे लोगों के बीच पहुंचा 5 फीट का नाग,

समय रहते लोगों का नजर पड़ने से बड़ा हादसा टला, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा, ट्रैक सिटी। जिले के पुलिस लाईन में लोगों के बीच उस समय अफरा तफरी मच गई जब बीते शाम को बड़ी संख्या में लोग बच्चों के साथ पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में टहल रहे थे और बच्चें खेल रहे थे तभी कहीं से अचानक लोगों के बीच एक 5 फीट का जहरीला नाग पहुँच गया पर समय रहते ही लोगों की उस पर नज़र पड़ गई और लोग सतर्क हो गए साथ ही खेल रहे बच्चों को एक तरफ कर लिया गया जिसके फौरन बाद आरक्षक प्रेमप्रकाश धिरही ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम फोन लगाकर पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में साँप निकलने की जानकारी दी और सर्प मित्र जितेंद्र सारथी का नंबर लेकर उनको जानकारी दिया जिसके बाद सूचना प्राप्त होते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके स्थल पहुंच कर लोगों के साथ बच्चों को दूर किया फिर परेड ग्राउंड के बीचों बीच फन फैलाए बैठे नाग का रेस्क्यु किया गया फिर डिब्बे में बंद किया तब जाकर लोगों ने राहत भरी साँस लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया उसके बाद साप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया ग्राउंड में पर्याप्त रौशनी होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया नहीं तो बड़ी संख्या में ग्राउंड में बच्चे खेल रहे थे अगर किसी का पैर पड़ गया होता तो बड़ी हादसा हो सकता था साथ ही जितेंद्र सारथी ने और कुछ जगह भी पर्याप्त रोशनी लगवाने को कहा साथ ही जब भी साप निकले हेल्प लाईन नंबर पर सूचना देने के लिए अपील किया गया।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाईन नंबर
8817534455,7999622151

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button