कोरबा

प्रशासन ने हसदेव पुल पर लगाया प्रतिबंध, परंतु दौड़ रहे वाहन-बनी रहती हैं दुर्घटना की आशंका।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम कुदुरमाल में हसदेव नदी पर बने सड़क पुल की अत्यंत जर्जर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद नियमों को दरकिनार कर दोपहिया और चारपहिया वाहन धड़ल्ले से इस पुल को पार कर रहे हैं, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

जानकारी के अनुसार कई दशक पहले निर्मित यह सड़क पुल अब पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। पुल की सतह पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, वहीं ऊपर बिछी लोहे की सरिया बाहर निकल आई है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। प्रशासन द्वारा तकनीकी निरीक्षण के बाद पुल को अगले आदेश तक पूर्णत: प्रतिबंधित घोषित किया गया है। पुल के दोनों सिरों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुधार कार्य में हो रही देरी और शॉर्टकट रास्ते की चाह में पुल के दोनों ओर मिट्टी भरकर अस्थायी रास्ता बना लिया है। नतीजतन, खराब स्थिति के बावजूद चारपहिया वाहन भी इस पुल से गुजर रहे हैं। जब मौके पर कुछ चारपहिया वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की गई, तो अधिकतर का एक ही जवाब था हमें पुल के प्रतिबंधित और जर्जर होने की जानकारी नहीं थी, हम पहली बार यहां से गुजर रहे हैं। पुल में मौजूद गड्ढों और उभरी लोहे की सरिया को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां से गुजरने वाला हर वाहन खतरे में है। बावजूद इसके, लोग जोखिम को नजरअंदाज कर रहे हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button