Korba

फांसी के फंदे में लटकता मिला नवविवाहिता का शव, मामले की जांच शुरू।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत अमरैयापारा क्षेत्र में 22 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला हैं। उसके ससुर की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया हैं। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा में उसके परिजनों को इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी दे दी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की लगभग एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी, जिसके उपरांत मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अमरैयापारा क्षेत्र में निवासरत थी। आज सुबह लगभग 10:30 परिजनों को इस बाबत जानकारी हुई। गमछे के सहारे उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

सूचना पर मानिकपुर पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल विवेचना के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ की गई है। मामला नव विवाहिता की संदिग्ध मौत से जुड़ा हुआ है, इसलिए उसके परिजनों की उपस्थिति में ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट उनका बयान लेंगे और फिर पोस्टमार्टम सहित जांच उपरांत आगे की कार्यवाही होंगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button