Korba

बड़ा हादसा टला,तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे दो युवक।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कुसमुंडा इमली छप्पर स्थित भुट्टा चौक के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार में आ रहे एक भारी वाहन ने दोपहिया वाहन को अपनी चपेट में लेने ही वाला था, लेकिन चालक की सूझबूझ ने दोनों की जान बचा ली। हादसा इतना भयावह हो सकता था कि मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों युवक एक पल के लिए मौत के मुंह में जाते-जाते बचे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विनोद साहू अपने साथी अनिल मरावी के साथ दोपहिया वाहन से भुट्टा चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा एक ट्रेलर (CG 10 R 1830) तेज रफ्तार में अचानक गलत दिशा से मुड़ गया। भारी वाहन सीधे बाइक की ओर बढ़ रहा था और टक्कर की स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी।

स्थिति को भांपते हुए बाइक चालक विनोद साहू ने तुरंत ब्रेक लेते हुए वाहन को साइड में खींचा। उनकी यह सतर्कता दुर्घटना को टालने में निर्णायक साबित हुई। हालांकि उन्होंने स्वयं को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन दोपहिया वाहन ट्रेलर के नीचे फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भारी वाहन चालक की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों से ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की, जो लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग कर सड़क हादसों को दावत देते हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button