कोरबा

बस स्टॉप के पास मून बिरयानी सेंटर में देर रात लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा के रविशंकर स्थित बस स्टॉप के पास मून बिरयानी सेंटर में देर रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना रखील रवि ने वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान को फोन पर दी, जिसके बाद वे तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए थे। पिछले कुछ सालों से इस दुकान में चिकन बिरयानी का संचालन किया जाता है। दुकान संचालक नीरा सिंह को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग और 112 को सूचना दी गई। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। दुकान के अंदर रखे तीन भरे हुए गैस सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पार्षद अब्दुल रहमान ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मानिकपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

दुकान के ठीक बगल में एक ट्रांसफार्मर स्थित था, लेकिन स्थानीय लोगों ने समय रहते पावर सप्लाई बंद कर दी, जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई। इस आगजनी की घटना में दुकान के अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फ्रिज सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए और दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button