कोरबा

बिलासपुर संभाग के कांग्रेस प्रवक्ताओं की बैठक

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिलासपुर संभाग के कांग्रेस प्रवक्ताओं की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कोरबा शहर कांग्रेस से नवनियुक्त प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह ठाकुर, संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, राकेश पंकज ने भाग लिया।
बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब कांग्रेस के समर्पित सिपाही है। हमें जब-जब जो जिम्मेदारी दी गई उसका हमने पुरी निष्ठा से उस जिम्मेदारी को पूरा किया है। दर्री ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि आज देश में तानाशाही शासन है और देश तोड़ने का काम कर रही है लेकिन कांग्रेस भाईचारा पर विश्वास करती है। ऐसे देश तोड़ने वाली ताकतों से हमें मिलकर लड़ना है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रवक्ता राकेश पंकज ने कहा कि ब्लॉक, जोन एवं वार्ड कमेटी का गठन कर बुथ स्तर पर संगठन का ढांचा तैयार किया गया है जिसमें सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता को महत्व दिया गया है लेकिन कुछ बुथों पर अभी भी कमेटी बनाना बाकी है। जिसे हमे जल्द से जल्द बना लेना चाहिए।
बिलासपुर के राजीव भवन में आयोजित बैठक में बिलासपुर संभाग के जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों सहित नवनियुक्त कांग्रेस प्रवक्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!