गौरेला पेंड्रा मरवाही

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए करियर मार्गदर्शन एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत 20 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में बालिकाओं के लिए करियर काउंसिलिंग, साइबर सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सशक्त बनाना था। विशेषज्ञों ने लक्ष्य निर्धारण, प्रभावी अध्ययन पद्धति, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा निरंतर प्रयास के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

साइबर विशेषज्ञों ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों एवं शासकीय सेवाओं की जानकारी देकर बालिकाओं को सुरक्षित, शिक्षित एवं आत्मविश्वासी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग, मिशन शक्ति हब, विद्यालय प्रशासन, विषय विशेषज्ञों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह अभियान बालिका सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल सिद्ध हुआ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button