कोरबा

ब्रेकिंग न्यूज़: बाँकी मोंगरा परिषद में कांग्रेस पार्षदों का विरोध, नेता प्रतिपक्ष के पत्र का किया खंडन

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) बाँकी मोंगरा परिषद में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास द्वारा परिषद एवं बिलासपुर संयुक्त संचालक को एक पत्र भेजा गया। इस पत्र में टेंडर प्रक्रिया में कथित मनमानी और परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की गई थी, जिस पर कुछ कांग्रेस पार्षदों के हस्ताक्षर भी शामिल थे।

हालांकि, अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। कुछ पार्षदों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उनसे गलत जानकारी देकर धोखे से हस्ताक्षर कराए गए थे। नाराज़ पार्षदों ने विभाग को एक अलग पत्र भेजकर स्पष्ट किया कि वे उस शिकायत से सहमत नहीं हैं।

पार्षदों ने अपने पत्र में कहा कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर उनके हस्ताक्षर भ्रामक जानकारी के आधार पर लिए गए, इसलिए वे उस पत्र का खंडन करते हैं।

इस घटनाक्रम के बाद परिषद की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले समय में इस विवाद के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button