NEWS

भाजपा सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है : किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने जगदलपुर में भाजपा कार्यालय और अपने निवास पर फहराया भाजपा का ध्वज

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यालय (जगदलपुर) में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया । समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री देव ने अपने जगदलपुर स्थित निवास स्थान पर भी पार्टी ध्वज लगाकर संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। ध्वज लगाने के बाद उन्होंने समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने-अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाने की अपील की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाज सेवा में लगे रहें। भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और संघर्ष से भरा हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है और इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button