कोरबा

भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार बाइक एनटीपीसी गेट से जा टकराई हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी गेट पर 17 दिसंबर (बुधवार) की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक एनटीपीसी गेट से जा टकराई, जिससे बाइक और गेट दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चला रहे युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद उसे एक निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। दर्री थाना पुलिस को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, जिसके बाद जांच शुरू की गई। घायल युवक की पहचान दर्री क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई। उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था और नियंत्रण खोकर सीधे एनटीपीसी गेट से टकरा गया, जिससे स्टील का गेट भी टूट गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिसके कारण युवक उसे नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे की तेज आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिली है कि युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था, जबकि उसके दोस्त घर लौट गए थे, वह किसी काम से एनटीपीसी आया था। इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार बाइकर्स देखे जाते हैं, और पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कोरबा शहर में भी ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जिन पर पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। फिलहाल, दर्री थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को थाने में रखा है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button