रायपुर

महतारी वंदन सामाजिक बदलाव का आधार बनेगी और सामाजिक परिवर्तन का सूत्रपात करेगी- किरण देव

 

 

जगदलपुर/रायपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधानसभा के विधायक किरण देव ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन हैं और सौभाग्य का विषय हैं कि महतारी वंदन योजना का शुभारंभ देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने जगदलपुर में महतारी वंदन कार्यक्रम से पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने इस योजना से लाभान्वित होने वाली प्रदेश की लाखों माताओं बहनों को बधाई दी है। योजना को महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा की छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना सामाजिक बदलाव का आधार बनेगी और सामाजिक परिवर्तन का सूत्रपात करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का पूरा जोर महिलाओं तथा बालिकाओं की बेहतरी, उनके सशक्तीकरण तथा उनके लिए विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने पर है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक बड़ी बाधा है और इस दिशा में भी आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह को रोकने कार्यक्रम की शुरुआत की हैं और प्रदेश को बाल विवाह मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है, छत्तीसगढ़ को इससे मुक्त करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में माताओं बहनों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं अब डबल इंजन की सरकार हैं। भाजपा की सरकार हैं, मोदी जी की गारंटी वाली सरकार हैं, विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य हैं, उसी दिशा में आज हम आगे बढ़ रहे हैं। आज महतारी वंदन योजना का शुभारंभ कर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण में प्रभावी कदम उठाया है।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!