Korba

मीरा बाई के लिए महतारी वंदन योजना की राशि किसी बड़ी खुशी से कम नहीं।

हर माह मिलता है एक हजार।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत लखनपुर ग्राम पंचायत में रहने वाली मीरा बाई को अपने खर्च के लिए हर महीने पैसे की जरूरत पड़ती थी। घर पर कुछ बकरियां पालन करके वह अपना गुजारा चलाने की कोशिश तो करती है, पर विपरीत परिस्थितियों के बीच जब पैसे की आवश्यकता होती थी तब उन्हें कोई मदद नहीं करता था। ऐसी परिस्थितियों में महतारी वंदन योजना से मिल रही एक हजार की राशि उनके घर की अनेक जरूरतों को पूरा करती है।

पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाखनपुर की रहने वाली मीरा बाई ने बताया कि उनके लिए एक हजार की राशि बड़ी राशि है। गांव में किसी महिला को एक हजार हर माह मिलना बहुत बड़ी बात है, इससे उन्हें भरोसा रहता है कि जरूरत के समय वह एक हजार रूपए का उपयोग कर सकती है। उन्होंने बताया कि उसके पास आमदनी का और कोई जरिया नहीं है। कुछ बकरी है, इसे ही आसपास जंगल में चराती है। उन्होंने बताया कि आजकल जरूरत के समय कोई सौ रूपये भी नहीं देता, ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक हजार रूपये प्रतिमाह खाते में डालकर हमारी जैसी गरीब महिलाओं का बड़ा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह रकम हर महीने समय पर उनके खाते में जमा हो जाती है। इस पैसे से वह घर में साग-सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान खरीदने में घर वालों का सहयोग कर पाती है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button