कोरबा

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीसरी बार चोरी सुरक्षा कंपनी को नोटिस।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले 20 दिनों में तीसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। ट्रॉमा सेंटर में लगाए जा रहे एयर कंडीशनर के आउटलेट, कॉपर पाइप और तार चुराए गए हैं। इसके अलावा वायरोलॉजी विभाग के एसी का आउटलेट भी गायब हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। अस्पताल प्रबंधन ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक रविकांत जटवार ने बताया कि चोरी की शिकायत पुलिस से की गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सुरक्षा कंपनी कामथेन को नोटिस जारी किया गया है।

इससे पहले भी चोरी के मामलों में कंपनी को नोटिस दिए जा चुके हैं। अस्पताल में 50 से 55 सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं। अस्पताल परिसर में संचालित वाहन स्टैंड से भी लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही हैं। हाल ही में 26 नवंबर को मुड़ापार निवासी आलम अली की बाइक सुबह 11:30 बजे चोरी हो गई थी।

आलम अली ने वाहन स्टैंड संचालक से शिकायत की, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संचालक ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से भी इनकार कर दिया, जबकि आलम ने 10 रुपये की पार्किंग पर्ची कटाई थी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button