कोरबा

युक्ति युक्त करण में हुई गड़बड़ी के विरोध में शिक्षक साझा मंच का पोल खोल रैली एवं ज्ञापन 10 जून को कोरबा में

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युक्ति युक्त करण के संबंध में जारी निर्देश 2 अगस्त 2024 के प्रतिपालन में प्रदेश के लगभग 10000 से अधिक स्कूलों का एवं 43000 से अधिक शिक्षकों के पद को समाप्त कर दिया गया है कोरबा जिले मे भी लगभग 500 से अधिक शिक्षकों का युक्तिकरण किया गया है जिसमें युक्तियुक्त करण के निर्देश को ठेंगा दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों द्वारा अतिशेष चिन्हाकन में मनमानी करते हुए बिना नियम कायदे के दूर दराज एवं बिहड़ अंचलों में शिक्षकों का प्रदांकन किया गया है अतिशेष शिक्षकों की चिन्हानकन में कनिष्ठ को वरिष्ठ बताते हुए एवं अपने चहेते अतिशेष शिक्षकों को नियम विरुद्ध समायोजित करते हुए अतिशेष मुक्त कर बड़ी तादाद में भ्रष्टाचार किया गया है। शिक्षक साझा मंच युक्तियुक्त करण का विरोध नहीं करता बल्कि उसमें की गई गड़बड़ियां, नियम विरुद्ध प्रक्रियाओं को लेकर विरोध है
युक्ति युक्त कारण को लेकर छ. ग. शासन द्वारा त्रुटि रहित युक्तियुक्त करण का निर्देश था जिला प्रशासन द्वारा भी त्रुटि रहित युक्तिकरण करने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया था स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जिला प्रशासन को अंधेरे में रखकर गलत एवं मनमानी तरीके से युक्तिकरण किया गया है जिससे सरकार एवं जिला प्रशासन की छवि धूमिल हुई है, शिक्षक साझा मंच छ ग के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में युक्तिकरण पर की गई गड़बड़ियों की पोल खोल ज्ञापन रैली का कार्यक्रम आयोजित है इसी कड़ी मे कोरबा जिले में भी 10 जून को घंटाघर ओपन थिएटर से 3:30 बजे शिक्षकों द्वारा युक्ति युक्त करण पोल खोल रैली के माध्यम से युक्तिकरण में की गई गड़बड़ियों का बाकायदा सबूत सहित कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपते हुए युक्तियुक्त करण को निरस्त कर गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ में सख्त कार्यवाही करने शिक्षक साझा मंच मांग करेगी।
पोल खोल रैली मे शामिल होने शिक्षकों से की अपील
शिक्षक साझा मंच जिला कोरबा के पदाधिकारियों द्वारा जिले के सभी शिक्षकों एवं युक्ति युक्त करण से प्रभावित शिक्षकों को 10 जून को आयोजित युक्तियुक्त करण पोलखोल ज्ञापन रैली मे शामिल होने की अपील की गई है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button