कोरबा

रजगामार पिकनिक स्थल में मिले अज्ञात शव की करी गयी पहचान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

* एक दिन पहले शाम से लापता था
* परिजनों को संदेह
* जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र डेंगुरनाला पिकनिक स्थल में एक अज्ञात व्यक्ति शव मिला था। पिकनिक मनाने आए कुछ लोगों ने नाले में लगभग तीन फीट गहरे पानी में शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
तत्पश्चात उस अज्ञात शव की पहचान सीएसईबी कॉलोनी के रहने वाले भोला मांझी (50 साल) के रूप में की गयी हैं, जो ठेला चलाने का काम करते थे। बताया जा रहा है वह एक दिन पहले शाम से लापता थे, परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। जानकारी के अनुसार घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर मृतक की बाइक और कपड़े भी मिले हैं।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की भोला 20 अक्टूबर की शाम से लापता थे और उनकी तलाश की जा रही थी। परिजनों ने संदेह जताया है कि भोला अकेले उस जगह पर नहीं गए होंगे, उनके साथ कोई अनहोनी हुई हैं। उन्होंने संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच की मांग करी है।
पिकनिक मनाने आए पर्यटक ने बताया कि उन्होंने ही सबसे पहले शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद आसपास पिकनिक मना रहे अन्य लोग भी वहां से चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
इस मामले में जानकारी देते हुए कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मृत्यु कैसे और कब हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button