कोरबा

रामलला को अर्पित होंगी राम नाम लेखन पुस्तिकाएं और तिल लाडू

श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा अयोध्या को रवाना

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी) तय लक्ष्य के विरुद्ध 3 अरब 34 करोड़ राम नाम लेखन कर कोरबा जिले के लोगों ने रिकॉर्ड बनाया। श्री राम नाम लेखन पुस्तिकाओं के साथ श्री राम श्रद्धा सेतु यात्रा के लिए सैकड़ो श्रद्धालु स्वामी विवेकानंद जयंती पर अयोध्या को रवाना हुए। कई स्थानों पर मातृशक्ति ने फूलों की वर्षा कर इनका स्वागत किया।

कटघोरा के मेला ग्राउंड में युवा सम्मेलन के बाद श्रद्धालुओं का जत्था सड़क मार्ग से अपने सफर पर बढ़ा।
राम मंदिर अयोध्या की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष में कोरबा जिले में राम नाम लेखन महायज्ञ को हाथ में लिया गया। 3 लाख परिवार तक राम नाम लेखन पुस्तिकाएं पहुंचाई गई थी। लोगों ने बढ़ चढ़कर इस अभियान में अपनी भूमिका निभाई। राम नाम लेखन पुस्तिकाओं को अयोध्या भिजवाने के लिए रामसेतु यात्रा की योजना बनाई गई जिसमें युवा शामिल हुए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से ऐसे युवाओं का पंजीकरण पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत किया गया । निष्ठा और समर्पण की भावना को इसमें स्थान दिया गया। सभी स्थानों पर ऐसे राम भक्तों को वहां के लोगों ने भक्ति भावना के साथ विदा किया। श्री राम श्रद्धा सेतु यात्रा के लिए बनाई गई समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में इन श्रद्धालुओं के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

मकर संक्रांति को होंगे रामलला के दर्शन

बताया गया कि 14 जनवरी मकर संक्रांति को श्री राम श्रद्धा सेतु यात्रा अयोध्या पहुंचेगी। सरयू स्नान के बाद दोपहर 2:30 बजे से 1 घंटे का समय इन श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए विशेष रूप से श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने दिया है। इस दौरान कोरबा जिले के इन श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में विशेष सहूलियत प्राप्त होगी और दर्शन होंगे।

कौशलेंद्र बोले, युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति

श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा के प्रस्थान होने से पहले कटघोरा में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा सम्मेलन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत क्रीडा प्रमुख कौशलेंद्र सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने वैचारिक दृष्टिकोण से देश और दुनिया का मार्गदर्शन किया था। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और वैचारिक क्रांति को मजबूती देने वाले हैं। कौशलेंद्र ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है और सकारात्मक तरीके से अपनी भूमिका निभाने के लिए उसे अग्रणी होना चाहिए। कौशलेंद्र राम मंदिर आंदोलन का संक्षिप्त में उल्लेख किया और प्रदेश व देश की चुनौतियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि बहुत सारे संदर्भ और विषयों को सही परिपेक्ष्य में रखने और समाज को सही जानकारी देने की जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्री राम श्रद्धा सेतु यात्रा में जिन युवाओं को अवसर प्राप्त हुआ है वह अपने क्षेत्र के लिए यूथ आईकॉन बनने का प्रयास जरुर करें।
कटघोरा में मंचीय कार्यक्रम के अंतर्गत अक्षय दुबे व मनोज नायडू ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन – डाक्टर राजीव गुप्ता संयोजक, श्रीराम श्रद्धा सेतु यात्रा ने कियानगर व्यवस्था प्रमुख, डाक्टर गोपाल गोस्वामी ने धन्यवाद जताया। आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक डॉक्टर विशाल उपाध्याय, किशोर बुटोलिया, कैलाश नाहक , रामकिशोर श्रीवास्तव राजकुमार ठाकुर, विशेष रूप से उपस्थित रहे। वाहिनी प्रमुखों के संयोजक की भूमिका शत्रुघ्न काच्छी ने निभाई। यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न दायित्व भागिरथी चंद्रा , योगेश जैन, लोकेश साहू अनुराग तिवारी को दिए गए है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button