Korba

राष्ट्रीय कत्थक नृत्य उत्सव में समृद्धि और ध्रुविका शर्मा ने लहराया परचम।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ राजनांदगांव के गांधी सभागृह में 31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय नृत्य उत्सव “कृष्णकी–2025” में कोरबा की उभरती नृत्यांगनाओं ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का मान बढ़ाया। इस अवसर पर ध्रुविका शर्मा ने सब-जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं उनकी बड़ी बहन समृद्धि शर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन और पूर्व उपलब्धियों के आधार पर “कृष्णकी नृत्य रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

यह भव्य आयोजन आरोहण एवं नर्तन फाउंडेशन संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

दोनों बहनें केंद्रीय विद्यालय, कोरबा की छात्राएं हैं। इन्होंने अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति से विद्यालय और कोरबा नगर का गौरव बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक एवं नृत्य गुरु मोरध्वज वैष्णव इनके गुरु हैं।

समृद्धि और ध्रुविका, पुष्प पल्लव कॉलोनी लाटा निवासी सुचिता शर्मा एवं प्रदीप शर्मा की सुपुत्रियां हैं। दोनों की इस उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय और शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button