Korba

राष्ट्रीय जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न : जिले के खिलाड़यो ने 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीत कर पूरे राज्य गौरवान्वित किया।

सोलन, हिमांचल प्रदेश में आयोजित हुई 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वाधान में सोलन में दिनांक 22 से 26 सितंबर 2025 तक जूनियर (बालक बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 700 से अधिक खिलाड़ीयो ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा , कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स की प्रतियोगिताओं में राज्य के विभिन्न जिलों के 33 बालक बालिका खिलाड़ीयो विभिन्न वजन वर्गो में एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदिवान, ऑफिसियल प्रभात साहू, लोकिता चौहान,,सर्वर एक्का, अमन सोनी, सूरज साहू, वरुण बाग के साथ हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा से बालक वर्ग में रजत गोयल एवं आमीन खान ने स्वर्ण पदक जीता। इसी अनुक्रम में सिद्धि सोनवानी एवं सुयश नामदेव ने रजत पदक तथा मयंक सिंह आस्था गुप्ता , सिद्धि सिंह सोनवानी ने कांस्य पदक जीता। इस प्रकार कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीतकर जिले और राज्य को गौरवान्वित किया है।

उक्त प्रतियोगिता ग्लोबल स्पोर्टडाटा मैनेजमेंट सिस्टम और आरस्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से किए गए एवं प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र भारत सरकार के ऐप डिजी लाकर में भी अद्यतन किए जाएंगे।

सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, बाल गोविन्द जायसवाल, रविन्द्र दुबे, रघुआथ नायक, श्रीमती सावित्री डडसेना, वेंकटेश दास मानिकपुरी, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी ,प्रतिभा राय,रेहाना फातिमा, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, जुनैद आलम, अशोक साहू, शुभम यादव, अंकुश लाल यादव, मयंक डडसेना, रितेश साहा, रमेश साहू , हिमांशु यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button