Raipur

वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

रायपुर (ट्रैक सिटी)/ शनिवार को मुख्यमंत्री निवास अटल नगर नया रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान 2024-25 का आयोजन किया गया। सदस्यता अभियान में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले विधायकों, सांसदों, सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सदस्यता भूषण सम्मान, सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

कोरबा जिले से सबसे अधिक सदस्यता कोरबा नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बनाया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे द्वारा मंत्री देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर सदयस्ता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी हुई सूची के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाने वालों में कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन 11वे स्थान पर रहे। मंत्री गणों में दूसरे नंबर पर और विधायकों में छठवें क्रम पर मंत्री श्री देवांगन रहे। सदस्यता रत्न सम्मान मिलने के बाद मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकप्रिय राजनितिक पार्टी है, प्रदेश में 60 लाख से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता है। जिसका पूरा श्रेय भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओ एवं समर्पित सदस्यों को जाता है।इसी तरह कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी 10177 को भी सदस्यता बनाने पर सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। भाजपा सदस्यता अभियान में कोरबा जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा। 1 लाख से अधिक सदस्य बनाकर कोरबा जिला छठवें पायदान पर रहा।सुश्री रितु चौरसिया को सदस्यता पुरस्कार, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी को सदस्यता गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटनवार, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा, लक्की नंदा भी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button