कोरबा (ट्रैक सिटी)। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कोरबा स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई गई स्थिति सही पाए जाने पर फर्म को स्वच्छता एवं हाइजीन व्यवस्था में सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।
विभाग ने स्पष्ट किया कि जब तक प्रतिष्ठान में निर्धारित हाइजीन व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक फर्म में क्रय-विक्रय बंद रहेगा और खाद्य लाइसेंस निलंबित रहेगा।
वहीं, दर्री रोड स्थित प्रेम जनरल स्टोर के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान से चायपत्ती का नमूना जांच के लिए लिया। नमूने को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

