कोरबा

विद्यालय में खाना खा रहे बच्चों पर छज्जा गिरने से 13 बच्चे घायल-3 की हालत गंभीर

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा, ट्रैक सिटी। आजकल कोरबा जिले सहित कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी, तूफान चल रहे हैं। इस बीच कोरबा जिले में तेज आंधी-तूफान के चलते एक स्कूल का छज्जा गिरने की जानकारी दी जा रही हैं। बताया जा रहा हैं की इस घटना में 13 स्कूली बच्चे घायल हो गये। जिनमे 3 की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही हैं, कई बच्चों के हाथ-पैर में भी गंभीर चोट आयी है।
उक्त हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा हैं कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के अनुसार यह घटना कोरबा जिलान्तर्गत पोड़ी ब्लॉक के दर्री पारा ग्राम की है, जहां शासकीय प्राथमिक स्कूल का छज्जा गिर गया। तेज आंधी के कारण स्कूल की सीमेंट का सीट भी उड़ गया। छज्जा गिरने से मलबे की चपेट ने आने से 13 बच्चे घायल हो गये हैं। जिनमे 3 की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही हैं। जिस वक्त छज्जा गिरा, उस वक्त बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। घायल बच्चो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button