रायपुर

वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांगों को 6 माह का बकाया पेंशन एक मुश्त तत्काल दिया जाये

समाजिक सुरक्षा योजना की पेंशन राशि 500 रु से बढ़ाकर 2 हजार किया जाये

 

रायपुर (ट्रैक सिटी)। वृद्धावस्था, विधवा,एवं दिव्यांगजनो को सामाजिक सुरक्षा पेंशन बीते 6 माह से पेंशन नही मिलने के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने की भाजपा सरकार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए19 लाख से अधिक हितग्राही बीते 6 माह से दफ्तर के चक्कर लगा रहे है।पेंशन के लिए सरकार हितग्राहियों को तरसा रही है।ये गरीब असहाय वर्ग के साथ अन्याय है।पेंशन नही मिलने के कारण इन्हें दवा पानी खाद्य सामग्री खरीदने में दिक्कत हो रही है।आखिर सरकार इन्हें 6 माह से पेंशन क्यों नही दे रही है?क्या इसी को सुशासन कहते है?क्या यही सबका साथ सब का विकास है।कांग्रेस मांग करती है पेंशनधारियों को बीते 6 माह का एक मुश्त तत्काल भुगतान किया जाये। बिजली के दाम,रसोई गैस, खाद्य सामग्री ,दवाई,साग सब्जी, सहित सभी जरूरत के सामानों के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो गई है ऐसे में 500 रू में गुजरा कैसे होगा सरकार बताये?बढ़ती महंगाई को देखते हुए पेंशन की राशि 500 रु से बढ़ाकर दो हजार रु प्रतिमाह किया जाये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में वित्तीय व्यवस्था इतनी खराब हो गई है कि समय पर गरीब असहाय एवं दिव्यांगजनो को पेंशन नही मिल रहा है।सरकार हवा बाजी करने तिहार मना रही है।कर्ज पर कर्ज लिया जा रहा है ।लेकिन गरीब वर्गों को राशन,दवा पेंशन के लिए तरसना पड़ रहा है।सरकार अपनी नकामी पर पर्दा करने पेंशनधारियों के भुगतान के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा रही है कभी केवायसी नही होने का बहाना बना रही है आखिर समाजिक सुरक्षा पेंशन देने में सरकार का रवैया असमाजिक क्यो है?सरकार तत्काल बकाया पेंशन का भुगतान करे एवं सामाजिक पेंशन योजना की राशि मे वॄद्धि करे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button