सक्ती

सक्ती : कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन

तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

सक्ती (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  अमृत विकास तोपनो ने आज प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए पुनः कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। जारी कार्य विभाजन आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर  के.एस. पैंकरा को वर्तमान में सौपें गये दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मालखरौदा के स्थान पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सक्ती का दायित्व तथा संयुक्त कलेक्टर श्री बालेश्वर राम उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सक्ती को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी डभरा का दायित्व सौपा गया है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर पंकज डाहिरे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सक्ती को जिला कार्यालय सक्ती का तथा डिप्टी कलेक्टर रूपेन्द्र पटेल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी डभरा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मालखरौदा का दायित्व सौपा गया है।

जिला मुख्यालय सक्ती में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों में से किसी अधिकारी के अवकाश अथवा प्रवास पर होने की स्थिति में कार्य प्रभावित न हो इसके लिए निम्नानुसार लिंक अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा के अनुपस्थित या अवकाश पर होने पर प्रथम लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर पंकज डाहिरे को तथा द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत कुमार रायस्त को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे के अनुपस्थित या अवकाश पर होने पर प्रथम लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत कुमार रायस्त को तथा द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रूपेंद्र पटेल को, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत कुमार रायस्त के अनुपस्थित या अवकाश पर होने पर प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रूपेंद्र पटेल को तथा द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार को और डिप्टी कलेक्टर श्री रूपेंद्र पटेल के अनुपस्थित या अवकाश पर होने पर प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार को तथा द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत कुमार रायस्त को नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button