सक्ती

सक्ती जिले में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर, उप पुलिस अधीक्षक बनी सुश्री मोनिका श्याम

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

सक्ती, ट्रैक सिटी/ उप पुलिस अधीक्षक मोनिका श्याम पिता लकेश्वर श्याम, माता श्रीमती यशोदा श्याम, मुकाम पोस्ट अड़भार, तहसील अड़भार, जिला सक्ती का जन्म 1 जनवरी 1997 को हुआ है। इनके पिता श्री लकेश्वर श्याम मिडिल स्कूल प्रधान पाठक एवं माता गृहणी हैं। परिवार में तीन बहन और एक भाई में मोनिका दुसरी नम्बर की संतान हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे से प्राप्त जानकारी अनुसार सुश्री मोनिका श्याम की प्राथमिक शिक्षा नवीन प्राथमिक शाला अड़भार में कक्षा चौथी तक हुई है। इसके बाद इनके आगे की पढाई निजी विद्यालय सक्ती में हिन्दी माध्यम से कक्षा 12 वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। बचपन से ही मेधावी रही मोनिका ने कक्षा 10वीं में 84% अंक हासिल किया जिसके बाद माता-पिता ने इनकी उत्कृष्ट प्रतिभा को देखते हुए इन्हे आगे उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते रहे। सन् 2014 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने के बाद चूँकि विज्ञान विषय लेकर पढ़ाई कर रही मोनिका को मेडिकल की पढ़ाई के लिए माता-पिता द्वारा सुझाव देने पर इन्होने यू.पी.एस.सी. और सी.जी.पी.एस.सी. के माध्यम से सिविल सेवा में जाना उचित समझा और इसकी तैयारी के लिए एक अच्छा कालेज जहाँ अपनी मंजिल पाने के लिए एक अच्छा वातावरण मिल सके जिसके लिए उसने भिलाई को चुना, जहाँ से माइको बायोलाजी विषय लेकर स्नातक की पढ़ाई सन् 2017 में पूरी की। इसके बाद बिलासपुर में पी.एस.सी. की तैयारी के लिए ट्यूशन करते हुए 2018 में व्यापम द्वारा जारी विज्ञापन सहायक ग्रेड 3 की भर्ती परीक्षा में चयनित हुई जिसमें इन्हे संभागीय राज्य कर कार्यालय बिलासपुर में सहायक ग्रेड 03 में नियुक्ति मिली। उसी वर्ष अन्य प्रतियोगी परीक्षा में भी सहायक ग्रेड 03, पटवारी और सहा. शिक्षक विज्ञान में भी चयन हुआ था। सहायक ग्रेड 03 की नौकरी करते हुए पी.एस.सी. की तैयारी जारी रखा 2018 में भी मुख्य परीक्षा पास कर साक्षात्कार में असफल होने के बाद भी अपना हौसला कम नहीं होने दिया फिर 2019 की पी.एस. सी. की मुख्य परीक्षा पास कर साक्षात्कार द्वारा दूसरे प्रयास में उप पुलिस अधीक्षक के 30 पदों में अनुसूचित जनजाति वर्ग से मोनिका श्याम का चयन उप पुलिस अधीक्षक के रूप में हुआ। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस एकेडमी चन्द्रखुरी में प्रशिक्षण हेतु 25 फरवरी 2022 को ज्वाईनिंग की । चूंकि मोनिका का लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनने का था इसे प्राप्त करने के लिए नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस एकेडमी चन्द्रखुरी में ट्रेनिंग करते हुए 2020 की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर साक्षात्कार हेतु चयनित हुई लेकिन वांछित लक्ष्य नहीं मिल पाया। आगे भी वह यू.पी.एस.सी. की तैयारी में लगी हुई है। ट्रेनिंग पासिंग आउट समारोह 18 अप्रेल 2023 को मोनिका श्याम को परेड कमांडर की जिम्मेदारी दी गई थी। वर्तमान में मोनिका श्याम की पदस्थापना प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक के रूप में महासमुंद जिला मुख्यालय में कार्यरत हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button