सक्ती

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 160 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

 

 

सक्ती (ट्रैक सिटी) जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग प्रकरणों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 236/2026, 237/2026 एवं 238/2026 के तहत धारा 34(2), 42 आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय कर निगरानी कर रही थी।
इसी क्रम में 25 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जोंगरा स्थित कांटाझरिया पहाड़ क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब संग्रहित कर बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सक्ती पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देवदत जायसवाल, रविशंकर सिदार, ओम प्रकाश साहू एवं भुपेन्द्र जायसवाल को मौके से गिरफ्तार किया। वहीं कुछ अन्य आरोपी पहाड़ी एवं झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
जप्त शराब का विवरण
देवदत जायसवाल एवं रविशंकर सिदार से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग ₹12,000
ओम प्रकाश साहू से 45 लीटर शराब, कीमत लगभग ₹9,000
भुपेन्द्र जायसवाल से 55 लीटर शराब, कीमत लगभग ₹11,000
इस प्रकार कुल 160 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹32,000 बताई जा रही है, जप्त की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन वे कोई लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें उप जेल सक्ती भेज दिया गया।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
यह पूरी कार्रवाई निरीक्षक लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई में सउनि नीलमणी कुसुम, चित्रांगद चंद्रा, प्रधान आरक्षक उमेश साहू, शब्बीर मेमन, गौरसिंह कंवर, सतीश यादव, दीपक बंजारे एवं प्रमोद खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button