कोरबा

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको पुलिस की अभिनव पहल

पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन।

*बालको थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष सदस्य बनाए गए*

*गांवों में होने वाले अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर रखी जाएगी सतत निगरानी*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में माननीय पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज पुलिस के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में थाना बालको नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों के सक्रिय महिला एवं पुरुष सदस्यों को जोड़ते हुए विभिन्न ग्राम रक्षा समितियों का गठन किया गया।

आज दिनांक 11 मई 2026 को थाना बालको के मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, थाना प्रभारी युवराज तिवारी, क्षेत्र के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में लगभग 300 महिला एवं पुरुषों को ग्राम रक्षा समिति का सदस्य बनाकर परिचय पत्र वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले द्वारा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें गांवों में होने वाले अपराध, अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।

ग्राम रक्षा समिति के गठन से पुलिस एवं आम जनता के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिलेगी। पुलिस को स्थानीय स्तर पर त्वरित सूचना प्राप्त होने से अपराधों की रोकथाम एवं शीघ्र कार्यवाही में भी लाभ मिलेगा।

बालको पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आम जनता की सहभागिता से अपराध नियंत्रण एवं सामाजिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता एवं समन्वय कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

*🚨कोरबा पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है।*

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button