कोरबा

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर लगातार कड़ी कार्यवाही जारी।

निर्माणाधीन रेलवे लाईन से लाखों रुपए के विद्युत खंभा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

*🔶102 नग रेलवे विद्युत खंभा चोरी मामले में कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता*

*🔶लगभग 42 लाख रुपए कीमत के चोरी गए रेलवे विद्युत खंभों का खुलासा*

*⚡ गैस कटर से काटकर चोरी किए गए रेलवे विद्युत खंभों के टुकड़े एवं घटना में प्रयुक्त ट्रक जप्त*

*🔶अंतरजिला स्तर पर खंभों को खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने समय रहते आरोपियों को धर दबोचा*

*🚔 निगरानी बदमाश धरम सिंह राजपूत एवं फिरोज उर्फ राजा खान पुलिस गिरफ्त में*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ थाना बांकीमोंगरा क्षेत्रांतर्गत आर एस इन्फा प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा सुरकछार से सेन्दुरगढ़ पसान तक निर्माणाधीन रेलवे लाईन में ओवरहेड इलेक्ट्रिकल कार्य किया जा रहा था। कार्य हेतु रेलवे विद्युत खंभों को बांकी 04 नंबर बायपास रोड स्थित बैचिंग प्लांट के पास डम्प कर रखा गया था। मिलान करने पर 102 नग रेलवे विद्युत खंभा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹42,41,687/- थी, चोरी होना पाया गया।

प्रार्थी अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान चोरी गए रेलवे विद्युत खंभों के टुकड़े थाना अकलतरा क्षेत्र में ट्रक क्रमांक CG 10 R 1744 के साथ जप्त हुए थे। तत्समय पूछताछ में पता चला कि आरोपी धरम सिंह राजपूत व फिरोज उर्फ राजा खान द्वारा गैस कटर से विद्युत खंभों को काटकर चोरी की गई थी। इस दौरान पुलिस द्वारा 140 नग रेलवे विद्युत खंभों के टुकड़े एवं घटना में प्रयुक्त ट्रक जप्त किया गया था।

दिनांक 13.05.2026 को मुखबिर सूचना पर दोनों आरोपी धरम सिंह राजपूत व फिरोज उर्फ राजा खान को पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। उनके निशानदेही पर चोरी मे प्रयुक्त किए गए गैस सिलेंडर एवं गैस कटर को जप्त किया गया है आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय कटघोरा में पेश किया गया, जहां से उन्हें उपजेल कटघोरा भेजा गया।

आरोपी धरम सिंह राजपूत थाना बांकीमोगरा का निगरानी बदमाश है

*🚔 गिरफ्तार आरोपीगण*

01. धरम सिंह राजपूत पिता– जानकारी प्राप्त होना शेष निवासी– बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)

02. फिरोज उर्फ राजा खान पिता– जानकारी प्राप्त होना शेष निवासी– कुसमुण्डा, जिला कोरबा (छ.ग.)

🛡️ “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button