कोरबा

समर्पण दिवस पर कोरबा में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, एकात्म मानववाद के विचारों को बताया मार्गदर्शक।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए कोरबा में जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सादगी और श्रद्धा के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत और छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विपणन एवं विकास संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल राजनेता नहीं बल्कि महान चिंतक, दूरदर्शी संगठनकर्ता और राष्ट्रवादी विचारधारा के सशक्त प्रवक्ता थे। उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि पंडित जी का एकात्म मानववाद आज भी भारत के विकास का मार्गदर्शक सिद्धांत है, जो संतुलित और समग्र विकास की बात करता है। उनके विचार गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों में आज भी प्रासंगिक हैं।

सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज की एकजुटता के पक्षधर थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर एकता का संदेश दिया। डॉ. सिंह ने कहा कि पंडित जी त्याग, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे और उनका दर्शन शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन पर आधारित था।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर जोगेश लांबा, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रेणुका राठिया, लक्की नंदा, जिला मंत्री अजय कंवर, मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button