कोरबा

साउथ एशियन गोल शॉर्ट बॉल चैंपियनशिप में भारत की ऐतिहासिक जीत

कुसुम साहू के प्रशिक्षण में यूथ गर्ल्स टीम बनी विजेता

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) साउथ एशियन गोल शॉर्ट बॉल चैंपियनशिप में भारतीय यूथ गर्ल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनकर पूरे देश को गौरवान्वित किया। इस ऐतिहासिक जीत के पीछे छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षक कुसुम साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07


ज्ञात हो कि प्रथम साउथ एशियन गोल शॉट बॉल अंडर-17 एवं यूथ (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप का आयोजन कोलंबो, श्रीलंका में 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल एवं भूटान जैसे दक्षिण एशियाई देशों ने भाग लिया।


भारतीय टीम ने लीग मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेपाल और भूटान को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में भारत ने मालदीव को एकतरफा मुकाबले में 36-20 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 15 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें भारत ने 27-21 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
इस पूरी प्रतियोगिता में टीम के प्रशिक्षक कुसुम साहू की रणनीति, मार्गदर्शन और नेतृत्व का अहम योगदान रहा। उनके कुशल प्रशिक्षण के कारण टीम ने हर मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। एक छोटे से शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम को प्रशिक्षित करना और जीत दिलाना गर्व की बात है।
इस उपलब्धि पर कुसुम साहू को जानने वालों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। कुसुम साहू ने कहा कि श्रीलंका से लौटने के बाद देश और राज्य के लोगों से मिल रहे सम्मान से वे अत्यंत भावुक हैं।
अब उनकी अगली तैयारी जूनियर (बालक) नेशनल चैंपियनशिप के लिए है, जो  2-4 जून 2026 तक पंजाब में आयोजित की जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ की टीम भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखेगी।
टीम की तैयारी जोरों पर है और खिलाड़ियों का उद्देश्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी राज्य के लिए पदक जीतना है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button