कवर्धा

सावन के प्रथम सोमवार पर आस्था का सैलाब: कवर्धा से भोरमदेव तक 18 किमी भव्य पदयात्रा,

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा हजारों शिवभक्तों संग हुए शामिल

कवर्धा। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर कवर्धा से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर तक लगभग 18 किलोमीटर लंबी भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस विशाल धार्मिक यात्रा में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वयं हजारों शिवभक्तों के साथ शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और मार्गभर “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “जय भोलेनाथ” के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।
शिवभक्तों का जनसैलाब भक्ति गीतों के साथ पैदल भोरमदेव धाम की ओर बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पेयजल, शरबत, फल और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था भी की गई।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है तथा इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं समाज में एकता, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करती हैं।
भोरमदेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं।
सावन के प्रथम सोमवार पर आयोजित इस भव्य पदयात्रा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराएं और शिवभक्ति आज भी जन-जन की आस्था का केंद्र बनी हुई हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button