महासमुंद

सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कार में बने गुप्त चेंबर से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

महासमुंद (ट्रैक सिटी)/ महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करोड़ों रुपये का सोना बरामद किया है। एनएच-353 स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने वोक्सवैगन कार की पिछली सीट में बने गुप्त चेंबर से 7 किलो 512 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस के अनुसार, बरामद सोने की कीमत करीब 9 करोड़ 17 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं वाहन सहित कुल जब्ती की कीमत 9 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कार में गुजरात के राजकोट निवासी तीन युवक सवार थे। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को कार की बनावट और गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिछली सीट के नीचे बनाए गए विशेष चेंबर से भारी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद हुए।

पुलिस ने जब आरोपियों से सोने से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत सोना और वाहन जब्त कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय (DRI) को भी भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button