Bilaspur

स्पाइन मरीजों के लिए सरकारी हॉस्पिटल में विशेष ओपीडी शुरू।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बिलासपुर (ट्रैक सिटी)/ रीढ़ और स्पाइन से जुड़ी बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए अब बिलासपुर में विशेष उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। कोनी स्थित स्व. दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्पाइन रोगियों के लिए विशेष ओपीडी शुरू की गई है। यह ओपीडी प्रत्येक बुधवार और शनिवार को संचालित होगी, जहां मरीजों की जांच, परामर्श और उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, स्पाइन सर्जरी और न्यूरो सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार और सलाह देंगे। इससे रीढ़ की हड्डी, नसों और कमर से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लगातार कमर दर्द, गर्दन दर्द, हाथ-पैरों में झनझनाहट, चलने में कठिनाई, साइटिका, डिस्क प्रोलैप्स, बच्चों और किशोरों में रीढ़ की विकृति तथा ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय रहते जांच और इलाज नहीं कराने पर ये बीमारियां गंभीर रूप ले सकती हैं। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर देरी न करें और निर्धारित दिनों में अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें। नई सुविधा शुरू होने से अब मरीजों को बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें बिलासपुर में ही विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button