कोरबा

स्वर्ण बिंदु प्राशन से 6 वर्षीय बच्चे का तुतलाना हुआ दूर, ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत कार्यक्रम में मिले परिणाम।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य सुधार को बढ़ावा देने के लिए लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय द्वारा आयोजित आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत 6 वर्षीय मोहित देवांगन के तुतलाने की समस्या में सुधार दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यक्रम महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका स्थित पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय में पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा द्वारा आयोजित किया गया। ‘‘चलो आयुर्वेद की ओर’’ मिशन के तहत चल रही बच्चे रहें स्वस्थ योजना में प्रतिमाह अंचल के सैकड़ों बच्चे इस संस्कार का लाभ ले रहे हैं।

रजगामार निवासी धर्मवीर देवांगन ने बताया कि उनका बेटा मोहित लंबे समय से तुतलाता था और शब्दों का स्पष्ट उच्चारण नहीं कर पाता था। परामर्श के लिए वे नाड़ीवैद्य डॉ. नगेंद्र नारायण शर्मा के पास पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराने की सलाह दी गई। पिता के अनुसार संस्कार के नियमित सेवन के बाद मोहित की तुतलाहट में उल्लेखनीय सुधार आया है, उसका उच्चारण स्पष्ट हुआ है और पढ़ाई में भी रुचि बढ़ी है। उन्होंने चिकित्सक सहित संस्थान की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए यह संस्कार अवश्य कराना चाहिए।

नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार बच्चों में किए जाने वाले 16 मुख्य संस्कारों में स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हजारों वर्ष पुरानी आयुर्वेदिक पद्धति है जिसका उल्लेख काश्यप संहिता और सुश्रुत संहिता जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। समय के साथ यह परंपरा विलुप्त होती जा रही थी, जिसे पुनर्जीवित करने का प्रयास संस्थान द्वारा किया जा रहा है ताकि स्वस्थ और निरोगी समाज का निर्माण हो सके।

शिविर में श्रीमती प्रतिभा शर्मा, पतंजलि सेल्स कोऑर्डिनेटर चितरंजन गुप्ता, नेत्रनन्दन साहू, कमल धारिया, अश्वनी बुनकर, सिद्धराम सारथी, राकेश इस्पात, सिमरन जायसवाल, दीपमाला राठिया एवं हर्ष नारायण शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम में सहयोग दिया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button