कोरबा

हसदेव दर्री बराज के 14 गेट की पेंटिंग और मरम्मत हेतु 2 करोड़ रुपए स्वीकृत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के हसदेव दर्री बराज के 14 गेट की पेंटिंग और मरम्मत हेतु 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली हैं। इसके लिए ही पुल से आवाजाही भी बंद की गई है। इसमें 6 महीने का समय लगेगा। गेट की सफाई सैंड ब्लास्टिंग से होगी और दोनों तरफ पेंटिंग के लिए स्टॉप लॉक लगाया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

उल्लेखनीय हैं की पूर्व में बराज के गेटों की मरम्मत लगभग 10 साल पहले कराई गई थी। यह काफी जोखिम भरा कार्य हैं। पेंटिंग नहीं कराने पर जंक लगने का डर रहता है। बराज को बने करीब 61 साल हो गए हैं। इसमें हमेशा 941 फीट पानी का भराव रहता है। बराज से ही औद्योगिक संस्थानों को पानी दिया जाता है। बिजली उत्पादन कंपनी बराज से सीधे पानी लेती है।

इस वजह से जलस्तर को हमेशा मेंटेन रखा जाता है। जलस्तर कम होने पर बांगो बांध से पानी लेते हैं। इसके अलावा नहरों से सिंचाई के लिए भी पानी छोड़ते हैं। बराज के नीचे समानांतर पुल बनने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। फिलहाल पुल से छोटे वाहन ही गुजर रहे हैं। उम्मीद की जा रही हैं की नया पुल बनने से लोगों को कोई समस्या नहीं होगी। हसदेव दर्री बराज के कार्यपालन अभियंता एस.एन. साय ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के पहले काम खत्म करना होगा। इसी आधार पर काम शुरू कराया जा रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button