कोरबा

11 वीं की छात्रा कुमारी सृष्टिकांत ने बढ़ाया जिले का मान।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में नवाचार विज्ञान मॉडल पर हासिल किया प्रथम स्थान।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में 11वीं की छात्रा कुमारी सृष्टिकांत ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में नवाचार विज्ञान मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस कार्य के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है।

बिलासपुर स्थित स्टेडियम में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें कोरबा के 18 विधाओं में चयनित विद्यार्थियों /प्रतिभागियों की टीम भी हिस्सा बनी । जिसमें तीन विधाओं क्रमशः नवाचार विज्ञान मॉडल, एकांकी नाटक ,छत्तीसगढ़ी वेशभूषा विषय पर शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा की 13 सदस्य टीम ने भी भाग लिया।

नवाचार विज्ञान मॉडल Electrostatic precipitator based Air purification using Activated carbon विषय पर कुमारी सृष्टिकांत कक्षा ग्यारहवीं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रा कुमारी सृष्टिकांत को महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से सम्मानित किया गया।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button