Korba

38 वर्षीय व्यक्ति का जंगल में पेड़ के नीचे मिला कंकाल,करीबन एक महीने से लापता था मृतक।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ श्यांग थाना क्षेत्र के सोलवा गांव में एक महीने से लापता व्यक्ति का कंकाल जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सुखसागर चौहान के रूप में हुई है, जो 18 सितंबर से लापता था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव के पास जंगल में एक पेड़ के नीचे नरकंकाल देखा और इसकी सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल पर एक गमछा और कुछ कपड़े पेड़ पर बंधे हुए मिले, वहीं नीचे कंकाल पड़ा था।

परिजनों को बुलाकर कपड़ों के आधार पर शव की पहचान सुखसागर चौहान के रूप में की गई। पुलिस को प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका लग रही है।

मृतक के भाई लक्ष्मी नारायण चौहान ने बताया कि 15 सितंबर को सुखसागर के बेटे का बाइक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसके दोनों पैर टूट गए थे। इलाज के लिए उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 सितंबर को सुखसागर बेटे से मिलने अस्पताल आया था। अस्पताल से घर लौटने की बात कहकर निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार एक महीने बाद उसका कंकाल जंगल में मिला।

परिजनों के अनुसार, सुखसागर खेती-किसानी का कार्य करता था और उसके चार बच्चे हैं। बेटे के हादसे के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, हालांकि उसने किसी से अपनी परेशानी साझा नहीं की थी।

श्यांग थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, और मामले में आगे की जांच जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button