कोरबा

कुत्ते के सिर में तीन दिन से फंसा था प्लास्टिक का डिब्बा, देर रात टीम ने रेस्क्यू कर बचाई जान

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कुत्ते के सिर पर पिछले तीन दिन से प्लास्टिक का डिब्बा फंसा हुआ था. भूख-प्यास की वजह से कुत्ता इधर-उधर दौड़ लगा रहा था. तीन दिनों तक पकड़ने की नाकाम कोशिश के बाद देर रात रेस्क्यू कर टीम ने डिब्बा निकाला, तब जाकर कुत्ते की जान बची.

मुड़ापार आवासीय कालोनी के पास बीते तीन दिनों से प्लास्टिक का डिब्बा सिर पर लिए कुत्ता इधर-उधर घूमते नजर आ रहा था. लोगों से मिली सूचना पर रेस्क्यू के लिए आरसीआरएस टीम कुत्ते की तलाश कर रही थी. लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी.

मंगलवार देर रात कॉलोनी के पास आराम करते नजर आया, जिसके बाद टीम ने उसे पकड़ कर प्लास्टिक के डिब्बे को निकाला, जिसके बाद कुत्ते ने राहत की सांस ली.

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button