कोरबा

8 सितंबर को बच्चों के लिए स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार, स्वास्थ्य जांच के साथ मिलेगा योग-प्राणायाम प्रशिक्षण।

कोरबा(ट्रैक सिटी)। ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बच्चे रहे स्वस्थ’ योजना के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम 8 सितंबर 2026, मंगलवार को भौम पुष्य नक्षत्र के अवसर पर पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित होगा। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही बच्चों का निशुल्क चिकित्सकीय स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उनकी आयु के अनुसार उपयोगी आहार-विहार की जानकारी बच्चों और अभिभावकों को दी जाएगी।

कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य और विकास के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आयोजकों ने अभिभावकों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व में समय निर्धारित कराने की अपील की है, ताकि बच्चों को अधिक समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े।

स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button