कोरबा

गृहमंत्री अमित शाह के कोरबा प्रवास की तैयारियों का जायजा लिया प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,05 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) 7 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरबा पहुंच रहे है, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने सभा स्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री झारखंड़ से छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान श्री शाह आकांक्षी जिलों में जारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। नए साल में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इसे लेकर भी श्री शाह के दौरे को अहम माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति भी तैयार करेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद श्री शाह कोरबा जिले के लिए रवाना होंगे। वहां आकांक्षी जिलों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। सबसे पहले सर्वमंगला मंदिर पहुँच दर्शन पूजन करेंगे, इसके बाद इंदिरा स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनमानस की सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 जिले कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव और सुकमा आकांक्षी जिले घोषित किए गए हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने इंदिरा स्टेडियम, हेलीपैड, पंचवटी रेस्ट हाउस पहुंच कर वहां का निरीक्षण किया, इसके बाद साव जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, इस दौरान कलेक्टर संजीव झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सहित अधिकारियों से चर्चा की, इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा. राजीव सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, भुनेश्वर तिवारी, मोहन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें |

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button