बलरामपुर

स्कूल में मधुमक्खियों के काटने से 10 बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर

बलरामपुर(ट्रैक सिटी)। जिले के विजयनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब 10 बच्चे घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों का झुंड अचानक क्लासरूम में घुसा और बच्चों को काटना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से कई बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल बच्चों को तत्काल सिविल अस्पताल रामानुजगंज ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि 2 बच्चों की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। स्कूल में मधुमक्खियों के झुंड के पहुंचने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button