कोरबा

जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा, 8 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा के सीतामढ़ी के पास स्थित शनिदेव मंदिर के पास शनिवार को स्वर्गीय ज्योति पाण्डेय वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा शहर के सीतामढ़ी के पास स्थित शनि मंदिर में शनिवार को कोरबा शहर में धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए सर्दी से राहत दिलाने के लिए स्वर्गीय ज्योति पाण्डेय वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से कंबल वितरण किया गया ।इस अवसर पर मंदिर के पास दर्जनों असहाय, गरीबों व जरूरतमंदों को समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग, सचिव दीपक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मनीष सोनी, प्रकाश पाण्डेय सदस्य अनूप यादव सहित समिति से जुड़े लोगों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि अत्यधिक ठंड से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत असहाय, गरीबों व जरूरतमंदों व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल का वितरण किया जा रहा है।

शीतलहर के चलते शाम ढलते ही घरों में कैद हो रहे हैं लोग

कोरबा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शीतकालीन मौसम के चलते दिनभर सर्द हवाएं चलने से पारा लुढ़क ने से ठिठुरन बढ़ गई है लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। दिन भर धूप के बीच चल रही शीतलहर से नागरिक जहां दिन में भी ठंड से बचने तमाम उपाय कर रहे हैं, वहीं शाम ढलते ही शीतलहर एवं हाड़कपाऊ हवाएं चलने से बड़े क्या बच्चे भी घरों के भीतर दुबकने को मजबूर बने हुए हैं। समिति के लोगों ने अपील की है कि ठंड से बचने के लिए घर के बाहर गर्म कपड़े पहन कर ही निकले।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button