कोरबा

अखिल भारतीय सतनामी समाज राज महंत बने ओमप्रकाश बघेल

रायपुर 09 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) अखिल भारतीय राजमहंत संघ सतनामी समाज केंद्रीय अध्यक्ष एवं गुरु अमर दास साहेब समाधी स्थल चटुआ पूरी धाम के संस्थापक, महंतों के महंत वरिष्ठ राजमहंत सत्यनारायण सोनवानी जी द्वारा राजमहंत जगमोहन मार्कण्डेय, गिराऊदपुरी धाम, बी डी कोसले बोडसरापूरी धाम ,समाज के सम्माननीय गणमान्य गुलाब राम बघेल (ब्याख्याता) बिल्हा बिलासपुर, कीर्तन बंजारे (शिक्षक )पामगढ, मोहन चेलक मल्हार, डॉ अभय बघेल बिलासपुर, अन्य कड़ीहार भंडारी एवं सतनाम के पुजारियों की उपस्थिति मे पूस पुन्नी का विशाल मेला चटुआ पूरी धाम जिला बेमेतरा मे 06जनवरी 2023 को ओमप्रकाश बघेल (शिक्षक )पिता स्व. प्रहलाद बघेल निवासी मुकाम पहँदा तह +जिला कोरबा को उनके सतनाम के प्रति आस्था, समर्पण, त्याग,परम पूज्य गुरुघासीदास बाबा जी की 42 अमृत वाणीयां,07रावटी,27, मुक्तक, उपदेश एवं सतनाम का प्रचार प्रसार तथा सतनामी समाज के चौमुखी विकास, उत्थान, कल्याण एवं सामाजिक सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों को दृष्टिगत रखते हुए राजमहंत की उपाधि प्रदान करने घोषणा की गई थी। 08 जनवरी 2023 को अखिल भारतीय राज महंत संघ सतनामी समाज केंद्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण सोनवानी के निवास स्थल ग्राम हरिनभट्ठा सिमगा जिला बलौदाबाजार भाठापारा मे संतों महंतों एवं समाज के सम्माननीय जनों के समक्ष ओमप्रकाश बघेल(शिक्षक )को राजमहंत के दायित्व, कर्तब्य, नियमों का निर्वहन करने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राजमहंत नियुक्ति प्रमाण पत्र के साथ यह उपाधि प्रदान की गई है।
ओमप्रकाश बघेल (शिक्षक) को राजमहंत की उपाधि प्रदान किए जाने पर बघेल परिवार,मित्र, शुभचिंतक, समाज के गणमान्य जनों एवं छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, छ ग कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन, शिक्षक संघर्ष मोर्चा एवं अन्य शिक्षक, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा ख़ुशी प्रकट करते हुए शुभकामनायें प्रदान की गई है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button