कोरबा

सोने का मंगलसूत्र को जालसाज आरोपियों ने किया पार

पुलिस ने लोगों से की जालसाजों से सावधान रहने अपील

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा, 15 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में जेवर चमकाने के नाम पर 2 ठगों ने सोने के मंगलसूत्र को गायब कर दिया। यहां रेलवे स्टेशन रोड वायरलेस ऑफिस के पीछे रहने वाले रविंद्र झा किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनके दो बच्चे कोचिंग क्लास गए हुए थे। रविंद्र की पत्नी संगीता घर में अकेली थी। इसी दौरान 2 युवक उनके घर पहुंचे। उन्होंने संगीता से पीतल और तांबे की मूर्तियों और जेवर को पाउडर से चमकाने की बात कही। संगीता उनके झांसे में आ गई। उसने तांबे से बने गणेश जी की मूर्ति उन्हें साफ करने के लिए दी। आरोपियों ने मूर्ति को चमका दिया। इससे प्रभावित होकर संगीता ने आरोपियों को सास के सोने का मंगलसूत्र साफ करने को दिया I
ठगों ने महिला को अपनी बातों में फंसाए रखा। इस बीच किसी काम से महिला घरेलू काम के लिए अंदर गई और थोड़ी देर बाद जब वो वापस लौटी, तो दोनों युवक मंगलसूत्र लेकर गायब हो चुके थे। जिसकी जानकारी संगीता ने अपने पति को दी। पति ने अपने स्तर पर अनजान युवकों की खोज भी की, पड़ोसियों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। तब जाकर पीड़ित पक्ष ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।
कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि महिला संगीता झा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ठग गिरोह से बचने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है, उसके बावजूद लोग जालसाजों के झांसे में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि कभी भी आपके गली-मोहल्ले में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button