बिलासपुर

दस वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ट्रैक सिटी न्यूज़ /मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गोविंद सिंह ऊर्फ नान्हू ऊर्फ चमरा कंवर उम्र 46 वर्ष निवासी कोनकोना थाना बाँगो जिला कोरबा (छ.ग.) का दिनाँक 30.05.2013 को अपने ससुराल में अपनी अपनी पत्नि कुंवर बाई से परिवारिक विवाद कर हत्या कर दिया था।  रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्र. 113/2013 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। हत्या का आरोपी घटना दिनाँक से फरार था। उक्त प्रकरण में विवेचना पूर्ण होने से दिनाँक 06/02/2014 को माननीय न्यायालय में धारा 299 जा.फौ. के तहत फरारी में चालान पेश किया गया था। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त फरार आरोपी का स्थायी वारंट जारी किया गया था। जो पिछले दस वर्षों से लंबित था। उक्त आरोपी/ स्थायी वारंटी के अपने घर में आने की सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा टीम गठित कर फरार स्थायी वारंटी को दस वर्षों बाद पकड़ने में सफलता मिली है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button