बिलासपुर

मार्ग से आने जाने वाले लोगों को फरसा दिखाकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 01 नग स्टील का फरसा किया गया जप्त

बिलासपुर/कोरबा(ट्रैक सिटी)। आम लोगों के द्वारा सूचना दिया गया कि बन्नाक चैक सिरगिट्टी बरैया ढाबा के पास सूरज राजपूत नामक व्यक्ति एक स्टील का धारदार फरसा दिखाकर रोड मे आने जाने वाले मजदूरों एवं राहगीरों मे आंतक मचाकर भय पैदा कर रहा है सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी तत्काल टीम गठित कर बन्नाक चैक स्थित बरैया ढाबा के पास संदेही को पकडने का प्रयास किया गया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे लोगों के सहायता से पकडा गया। संदेही अपने पास एक स्टील का फरसा रखा हुआ था जिसका नाम पूछने पर अपना नाम सूरज राजपूत उर्फ बरैया पिता रामखिलावन राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी कीर्तिनगर नयापारा सिरगिट्टी का का रहना बताया। संदेही के कब्जे से एक स्टील का फरसा जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत् विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आरक्षक संजय यादव, शशीकांत जायसवाल, अशोक कोरम, विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू एवं अफाक खान की अहम भूमिका रही।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button